भिवानी। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। स्वामी नारायण छपिया-मसकनवां-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के बीच कमीशनिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को बठिंडा से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 9 अक्तूबर को डिब्रुगढ़ से रवाना होकर छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 19726 डिब्रुगढ़-खातीपुरा एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को डिब्रुगढ़ से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस भी 10 अक्तूबर को उदयपुर सिटी से रवाना होकर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-औड़िहार-छपरा होकर चलेगी।