फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन बुजुर्गों समेत चार की मौत, 14 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण से तीन बुजुर्गों समेत चार की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा 623 पहुंच गया है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 16 ठीक हुए हैं। जिले में संक्रमण के फिलहाल 160 सक्रिय केस हैं, इनमें से 49 शहरी और 111 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने शनिवार को 540 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है, वही जिले में कोरोना संक्रमण के 336 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कई बार यह आंकड़ा कम ज्यादा हो जाता है मगर पहले के मुकाबले संक्रमण काफी हद तक कम हो गया है। बावजूद इसके सरकार द्वारा मिली छूट का लोग नाजायज फायदा उठा रहे है। बाजार में दुकानदार सम और विषय नियम का पालन नहीं कर रहे और ग्राहक के चेहरे से मास्क गायब है। उन्हें टोकने के लिए न कोई पुलिसकर्मी है और न कोई जागरूक करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी। पिछले दिनों प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम के माध्यम से बाजार में आने वालों की कोरोना जांच करनी शुरू की थी मगर अब कोरोना के केस कम होते ही यह अभियान भी सुस्त हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर से बचाव करना है तो जागरूकता के साथ कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।
इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत
शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण से चार की मौत हो गई। जिले के गांव मुंढ़ाल से 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव इंदीवाली से 78 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, नांगल से 52 वर्षीय व्यक्ति और कस्बा बवानीखेड़ा से 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 623 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण के मामले:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 19
कैरू 13
लोहारू 17
मानेहरू 14
मीरान 22
तोशाम 18
जमालपुर 08
ब्लैक फंगस का नया केस नहीं, एक हुआ ठीक
भिवानी। जिले में शनिवार को ब्लैक फंगस का कोई नया मामला नहीं आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। वही शनिवार को एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 42 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 13 की मौत हो चुकी है और 14 ठीक हो गए। जिले में ब्लैक फंगस के फिलहाल 15 सक्रिय केस है। जोकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम और हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
वर्जन::
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे है। कोरोना संक्रमित भी अच्छी संख्या में ठीक हो रहे है। ऐसे में जिला जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता, स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें