भिवानी। जिले में बुधवार को चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 25 सक्रिय मरीज है। कोरोना संक्रमित 23 मरीज होम आइसोलेट है और दो को अस्पताल में दाखिल करवाया है। कोरोना की तीसरी लहर में 4018 संक्रमित मिले चुके है, जिनमें से 3981 स्वस्थ हो चुके है और 12 की मौत हो चुकी है। बुधवार को कोरोना जांच के 1500 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट वीरवार सुबह तक आएगी। जिले के 1195 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। संवाद