परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह यादव।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को हुई सेकेंडरी (शैक्षिक) जुलाई-2024 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल के चार मामले दर्ज किए गए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि प्रदेशभर में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल के चार मामले दर्ज किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने भिवानी के आर्य कन्या हाई स्कूल भिवानी-03 (बी-1) एवं राकवमावि भिवानी-07 (बी-1) और बोर्ड उप-सचिव के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से चल रही थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रश्नपत्र उड़नदस्ता पलवल ने नकल के तीन केस दर्ज किए। वहीं रेपिड एक्शन फोर्स ने नूंह में नकल का एक केस दर्ज किया। उन्होंने आगे बताया कि वीरवार को संचालित हुई सेकेंडरी (शैक्षिक) की परीक्षा में प्रदेशभर के 28 परीक्षा केंद्रों पर 4,512 परीक्षार्थी शामिल हुए।