फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब आरटीए और रोडवेज की संयुक्त टीम सड़क पर करेगी ओवरलोड वाहनों की जांच

Thu, 04 Jul 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब जिले में अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहन व ओवर लोडिंग चलने वाले वाहनों चालकों की खैर नहीं है। इन वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर व रोडवेज विभाग के इंस्पेक्टर सयुंक्त रूप से सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने संबंधित विभागों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने रोडवेज व आरटीए विभाग को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के लिए पत्र जारी किया है ताकि अवैध रूप से सवारियां ढोने वाली बसें, मैक्सी कैब, जीप सहित ओवर लोडिंग वाहनों पर लगाम लगाई जा सके। इसके लिए रोडवेज विभाग की चेकिंग टीम व आरटीए विभाग के इंस्पेक्टर एक साथ जांच करते नजर आएंगे।
अक्सर देखने में आता है कि प्राइवेट वाहन चालक तय मानकों से अधिक रफ्तार में वाहनों को दौड़ाते हैं। जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बसों के अंदर तय सवारियों की संख्या से अधिक सवारियां बैठाना व जिस रूट पर पर परमिट मिला होता है, उस रूट के विपरीत बसों का संचालन करने हुए पाए जाते हैं। वहीं ट्रकों में ट्रक चालक क्षमता से अधिक सामान लादकर नियमों की परवाह किए बिना ओवर लोडिंग करते है। इनसे निपटने के लिए मुख्यालय द्वारा विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही टीम बनाकर अवैध वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल मेरे संज्ञान में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। यदि मुख्यालय की ओर से ऐसे आदेश दिए गए हैं तो उन पर तत्काल अमल कराया जाएगा। ओवरलोडिंग वाहनों पर चेकिंग के लिए टीमें पहले से भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन

- मनोज, आरटीए भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें