पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिटी पुलिस की टीम ने बाइक चोर गिरोह के चार गुर्गों को काबू किया है। वहीं आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई हैं। सिटी पुलिस को रामनगर कॉलोनीवासी अमन ने शिकायत दी थी कि उसकी बाइक 12 जुलाई को अनाथ आश्रम के पीछे से चोरी कर ली थी। वह दूध लेने के लिए गया था। इस संबंध में सिटी पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज किया था। बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही नरेश कुमार की टीम ने वाहन चोर गिरोह के चार गुर्गों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान लेबर कॉलोनी वासी कमल, सुनारों वाला जोहड़ वासी आकाश, रामनगर वासी गुलाब सिंह व एमसी कॉलोनी वासी रीतिक के रूप में की है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद की है। वहीं उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है।