भिवानी। शहर थाना पुलिस ने दुकानों की छतों पर लगे आउटर यूनिट व कंप्रेशर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक आउटर यूनिट व चार कंप्रेशर भी बरामद किए हैं।
अशोक कुमार निवासी सेक्टर 13 हुडा भिवानी ने शहर थाना पुलिस भिवानी को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 19 अगस्त की सुबह चोर उनकी दुकान की छत पर लगे आउटर यूनिट व कंप्रेशर चोरी करके ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 20 अगस्त को शहर थाना पुलिस भिवानी के मुख्य सिपाही समीर सिंह ने दुकान की छत पर लगे आउटर यूनिट व कंप्रेशर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को नेकीराम पार्क भिवानी से अमित निवासी खाड़ी मोहल्ला, विकास निवासी रूद्र कॉलोनी भिवानी, भानु प्रताप निवासी खाड़ी मोहल्ला भिवानी व पारस निवासी पतराम गेट भिवानी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों से दुकान की छत से चोरी किए गए चार कंप्रेशर व एक आउटर यूनिट को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।