फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यापारी से सवा दो किलो चांदी लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी सिटी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सिटी थाना पुलिस ने आभूषण व्यापारी और उसके कारीगर से करीब सवा दो किलो चांदी लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को अमर नगर टिब्बा बस्ती निवासी नरेंद्र ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनका चांदी आभूषण का काम है। 29 अक्तूबर की दोपहर को कारीगर अमेश के साथ चांदी की चेन लेकर दूसरे मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान चार बाइक पर सवार चार युवकों ने कारीगर के हाथ से चांदी का सामान लूट लिया। युवक लूट के बाद भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। जैन पुलिस चौकी के एएसआई धर्मबीर सिंह की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सौरव उर्फ सांडी निवासी हालुवास गेट, वंश पिवासी कृष्णा कॉलोनी, नरेश निवासी बधवाना दादरी व रोहित निवासी जावा चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा वीरवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं रिमांड के दौरान लूटी गई चांदी व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामदगी के भी प्रयास किए जाएंगे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें