फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राशन डिपो पर मिला फफूंदी लगा गेहूं

Thu, 18 Sep 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो जगह राशन डिपो पर बदबूदार व फफूंदी लगा गेहूं सप्लाई होने से लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। लोगों ने वैश्य स्कूल मार्ग को जाम किया। सराय चौपटा क्षेत्र में खराब गेहूं बांटे जाने से खफा लोगों ने राशन डिपो पर ही हंगामा किया और डिपो संचालक के खिलाफ नारे लगाए। बाद में हंगामा बढ़ते देख डिपो होल्डर वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन


खराब गेहूं सप्लाई से बिफरे डॉ. भीष्म अस्पताल वाली गली के लोगों ने बुधवार सुबह मुरारी सिनेमा मार्ग की ओर आर्य कन्या स्कूल के पास मुख्य मार्ग को जाम किया। गुस्साए लोगों ने डिपो भी बंद कर दिया। लोग डिपो संचालक और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार माह से हर बार खराब गेहूं बांटा जा रहा है। गेहूं से दुर्गंध आ रही है। गेहूं ऐसा है कि खाने तो दूर पशुओं को भी नहीं खिलाया जा सकता। सुरेंद्र बुंदीवाल, रमेश पचेरवाल, पवन, कुलदीप, सुरेंद्र, मोनू, गुड्डी, संतोष, कमला, निर्मला आदि ने बताया कि तीन-चार दफा हो चुका है और खराब गेहूं दिया जाता है। जो किसी काम नहीं आता।
विज्ञापन


हंगामा के बाद संचालक फरार
दोपहर के समय सराय चौपटा क्षेत्र के एक डिपो पर खराब गेहूं बांटने पर लोगों ने हंगामा किया। गेहूं लेने से इंकार करते हुए डिपो होल्डर के खिलाफ नारे लगाए। हंगामा बढ़ते देख डिपो होल्डर वहां से खिसक लिया। गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक डिपो पर हंगामा किया और रोष जताया।

लोगों ने बताया कि डिपो होल्डर हर बार खराब गेहूं बांट रहा है और कहता है कि ये ही मिलेगा। गेहूं से दुर्गंध आ रही है। इसे खाने वाला बीमार हुए बिना नहीं रह सकता। लोगों ने आरोप लगाया कि डिपो होल्डर डिपो पर बहुत कम मिलता है। यहां कभी कोई तो कभी कोई मिलता है। शिकायत किसे करें।

यह गेहूं पशुओं के खाने लायक भी नहीं
उपभोक्ता सुमन ने बताया कि गेहूं गली-सड़ी हालत में है और फफूंद लगा है। ऐसा गेहूं है जिसे पशुओं को भी नहीं खिलाया जा सकता है और डिपो होल्डर साफ कहता है कि लेना है तो लो ये ही मिलेगा। युवक राजेश ने बताया कि यह गेहूं किसी भी सूरत खाने लायक है। इसे खाने के बाद बीमार होना तय है।

सप्लाई में ही खराब आया है गेहूं
सराय चौपटा में डिपो होल्डर बलबीर ने बताया कि सप्लाई में ही खराब गेहूं आया है तो वह ये ही बांटेगा। गेहूं में नमी है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। अगर वे बदलेंगे तो दूसरा गेहूं बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें