भिवानी। वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में तैनात शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने फिजिकल एजुकेशन विषय का गिने चुने दिनों में छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का आधा सिलेबस करवा दिया। शिक्षक ने सभी कक्षाओं के बच्चों के उक्त विषय के आधे सिलेबस को कंठस्थ करवा दिया है। शारीरिक शिक्षक द्वारा अपनाए गए उक्त फार्मूले का शिक्षा जगत से जुड़ा हर कोई व्यक्ति कायल है। इसी कड़ी में मंगलवार को स्कूल में स्व. रतनी देवी जाटू लोहारी की स्मृति में उक्त विषय की क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इसमें बच्चों की तैयारी मापी गई। फार्मूले के तहत प्रतियोगिता के लिए छठी कक्षा से लेकर दसवीं तक के बच्चों की दस टीमों का गठन किया गया। टीमों के नाम महापुरुषों व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के नामों पर नाम रखे गए। इन टीमों के 12 राउंड करवाए गए। इनमें एक टीम प्रथम, तीन टीमें दूसरे तथा एक टीम तीसरे स्थान पर रही। सभी टीमों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सुलेख प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शारीरिक शिक्षक ने प्रतिभागियों को लिखने का ऐसा फामूर्ला बताया कि बच्चों ने अपनी नोटबुक पर शब्दों के मोती से पिरो दिए। स्कूल में सभी बच्चों की सुंदर लिखाई लिख है। निर्णायक मंडली में शिक्षक मुकेश सांगवान व गुड्डी देवी रही। युवा संगठन के प्रधान कमल सिंह ने शारीरिक शिक्षक व स्कूल के अन्य शिक्षकों के सहयोग से विषय के सवालों को लेकर हुई क्विज प्रतियोगिता की सराहना की। प्रतियोगिता के बाद स्कूल के मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि स्कूल में हर माह हर विषय के लघु प्रश्नों की प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस मौके पर मुकेश सांगवान, लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, अनिल शर्मा, नवीन डांढा, बिजेंद्र मौजूद रहे।