फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रेमनगर में टीमैन पूर्व सरपंच सोमेश का स्वागत

Sun, 12 Jul 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव प्रेमनगर में सोमेश का स्वागत करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर में चानौत टी प्रकरण में पांच लोगों की जान बचाने वाले टीमैन पूर्व सरपंच सोमेश का ग्रामीणों और युवाओं ने स्वागत किया। शनिवार को गांव पहुंचने पर सरपंच राजेश बूरा समेत ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। लोगों ने कहा कि सोमेश के साथ गलत हुआ है और उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया है। पूरा गांव सोमेश के समर्थन में खड़ा है।
विज्ञापन

स्वागत समारोह के बाद सोमेश ने गांव में पौधरोपण भी किया। ग्रामीणों ने कहा कि मानवता के नाते सोमेश ने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे हरियाणा के हर गांव में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच राजेश बूरा, इंद्र बूरा, नवीन, विनोद, दीपक, अमित, बिजेंद्र, कमल, रोहित, विकास, ललित और संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें