फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन साल से मुख्य सीवर लाइन डैमेज ने धंसा दिया डेढ़ फुट तक नेशनल हाईवे

Fri, 21 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तीन साल से मुख्य सीवर लाइन डैमेज होने की वजह से दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे करीब डेढ़ फुट तक धंस चुका है। मुख्य सीवर लाइन डैमेज होने के कारण केवल 40 फीसदी तक ही गंदा पानी आगे जाता है, जबकि रुकावट की वजह से आसपास की कॉलोनियों के सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हालुवास गेट और हनुमान गेट पर सीवर लाइन डैमेज को ठीक करा चुका हैं, मगर जब तक दादरी गेट की मुख्य सीवर लाइन की दिक्कत दूर नहीं होगी तब तक पूरे सरकुलर रोड का गंदा पानी सीधा देवसर चुंगी डिस्पोजल तक नहीं पहुंचेगा। बारिश में यहां और अधिक दिक्कत बनती है।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई के दायरे में शहर के नया बस स्टैंड से लेकर अग्रसेन चौक होते हुए लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक आरसीसी सड़क बनाई जा रही है। हाईवे के इस दायरे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तीन जगह से मैन सीवर लाइन डैमेज है। इसकी वजह से हाईवे अथॉरिटी भी उन हिस्सों में आरसीसी की सड़क निर्माण नहीं करा पा रहा है, क्योंकि यहां आरसीसी सड़क बना दी तो फिर करीब 25 फुट गहरी सीवर लाइन का काम कर पाना मुश्किल होगा।
करीब तीन साल पहले हाईवे अचानक धंसना शुरू हो गया था। जिस वजह से एक तरफ की सड़क को भी काफी दिनों तक बंद रखना पड़ा। हाईवे अथॉरिटी ने धंसे हुए हिस्से में मिट्टी डलवाकर उसे समतल करा दिया। इसके बाद यहां सड़क भी बना दी गई। मगर लाइन की रुकावट की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। बारिश में दादरी गेट की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आसपास काफी जलभराव भी होता है। इसकी निकासी विभाग को अस्थायी पंप के जरिए करानी पड़ती है।
विज्ञापन


हाईवे अथॉरिटी ने बनाए बरसाती चैनल, बारिश में ये भी हो रहे लबालब
हाईवे अथॉरिटी ने सरकुलर रोड पर बरसाती चैनल भी बनाए हैं, मगर बारिश के दौरान ये बरसाती चैनल भी लबालब हो जाते हैं। इन बरसाती चैनलों को डिस्पोजल से भी नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में इनके अंदर जमा पानी सीवर के रास्ते ही आगे भेजा जा रहा है। दादरी गेट क्षेत्र में सीवर लाइन की रुकावट के कारण विभाग को दादरी गेट पर एक अस्थायी पंप भी लगाना पड़ा है। जो अग्रसेन चौक की तरफ से आने वाले गंदे पानी को ढाणा रोड के एसटीपी तक भेजता है। जबकि दादरी रोड से देवसर चुंगी डिस्पोजल तक सीधी सीवर लाइन चालू नहीं है।


हनुमान गेट मैन सीवर होल बनकर तैयार, अगले सप्ताह होगा चालू
हनुमान गेट क्षेत्र में मानसून के दौरान ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पुराना डैमेज मैनहोल तोड़कर नया सीवर मैनहोल तैयार कराया है। इसे अगले सप्ताह चालू किया जाएगा। इस सीवर मैनहोल के बनने से घोसियान चौक क्षेत्र का गंदा और बरसाती पानी भी देवसर चुंगी मैन डिस्पोजल तक पहुंचेगा। यहां भी करीब चार साल से रुकावट बनी थी। इसकी वजह से सीवर मैनहोल ही जमीन में धंस चुका था।
दादरी गेट क्षेत्र के आसपास की सीवर लाइन ठप पड़ी है। इसकी वजह से बारिश के दौरान यहां काफी परेशानी होती है। जनस्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि मुख्य लाइन की डैमेज को जल्द से जल्द ठीक कराए, क्योंकि यहां हाईवे आरसीसी सड़क का निर्माण करा रहा है। अगर सड़क निर्माण के बाद जनस्वास्थ्य विभाग नई सड़क को तोड़कर अपना काम शुरू करता है तो लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ जाएगी, सरकार को भी नुकसान होगा।
-विनोद बेडवाल, पार्षद वार्ड 25
हालुवास गेट और हनुमान गेट सीवर लाइन की रुकावट दूर हो चुकी है। अब दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हाईवे की सड़क के नीचे लाइन डैमेज है। इसकी जांच ठेकेदार से कराई जाएगी। यहां पर लाइन को खोदकर देखा जाएगा। क्योंकि लाइन पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। यहां कोई डेमेज है तो फिर उसका स्थायी समाधान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें