फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसआईआर की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 1950 पर कर सकते हैं संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के टोल फ्री नंबर 1950 पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक 50 नागरिक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत नागरिकों की सहायता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। नागरिक इस हेल्प डेस्क के माध्यम से एसआईआर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक फोन के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए चुनाव विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या भ्रांति न फैले। साथ ही नागरिकों को सही और सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जा सके तथा एसआईआर का कार्य पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर किए जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय भिवानी के लिए 01664-1950, लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए 01252-298227, भिवानी विधानसभा क्षेत्र के लिए 01664-242137, तोशाम विधानसभा क्षेत्र के लिए 01254-258352 तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 01664-244885 नंबर जारी किए गए हैं। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें