भिवानी/कैरू। जिले में दूसरे दिन भी सोमवार सुबह धुंध ने दस्तक दी। धुंध के चलते एक तरफ जहां फसलों को फायदा हो रहा है। वहीं आमजन व पशुओं के लिए समस्याएं बढ़ गई हैं। धुंध के दौरान दृश्यता दस मीटर तक रही। इसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट किया था कि इन दिनों मध्यम गति की हल्की बारिश होगी, लेकिन राजस्थान से सटे भिवानी जिले में हल्की बारिश तो नहीं हुई। लेकिन धुंध की दस्तक एकाएक बढ़ी है। यह धुंध किसानों की फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। किसान छोटूराम, मातूराम पायल, शेर सिंह, धर्मपाल बलोदा, दयानंद लखेरा आदि का कहा कि सर्दी के मौसम में सुबह व सांय धुंध पड़ने के कारण गेहूं की फसल में फुटाव होगा। वहीं फसल की पैदावार बढ़ेगी। फसल के लिए धुंध संजीवनी बूटी का काम कर रही है और इससे किसानों के चेहरे पर खुशी है।