फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धुंध ने बढ़ाई मुसाफिरों की मुश्किलें, ई-रिक्शा में नहीं हो रहा हेडलाइट का इस्तेमाल

Mon, 22 Jan 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में धुंध में बिना लाईट केे दौड़ रही ई रिक्शा।
विज्ञापन
भिवानी। धुंध ने मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं शहर की सड़कों पर दौड़ रही ई-रिक्शा भी धुंध के दौरान अंधी दौड़ लगा रही हैं, जिसकी वजह से हादसों का अंदेशा बना है। ई-रिक्शा चालक बैटरी बैकअप बचाने के चक्कर में धुंध के दौरान भी हेडलाइट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, ऐसा करने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। तापमान भी लगातार लुढ़क रहा है। जिसकी वजह से धुंध कई बार तो दोपहर तक नहीं छंट पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे मौसम में वाहन चालकों को भी हेडलाइट व फॉग लाइट इस्तेमाल करते हुए ही गंतव्य की ओर बढ़ना जरूरी है। हालांकि यातायात पुलिस सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के चालान काट रही है। भिवानी शहर में करीब साढ़े पांच हजार ई-रिक्शा दौड़ रही हैं। हालांकि ई-रिक्शा का पुलिस ने रजिस्ट्रेशन कर उन्हें यूनिक आईडी जारी कर दिया है। मगर धुंध के दौरान ई रिक्शा चालकों की इस तरह की लापरवाही किसी भी हादसे की वजह बन सकती है।


खेतों में जमा पाला, पलभर के लिए निकली धूप
रविवार को सुबह का आगाज धुंध के साथ हुआ। रात को खेतों में पाला भी जमा। वहीं दिन में पलभर के लिए धूप निकली। लेकिन ठिठुरन बनी रहने से शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकले। रविवार को न्यूनतम तापमान 3.9 दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 11.5 बना रहा। वहीं खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ बनकर जम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें