फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहरी जलघरों पर पानी का भंडारण कम, मात्र आधा घंटा हो रही एक दिन छोड़ एक दिन आपूर्ति

Mon, 22 Jan 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहरी बूस्टरों पर पानी का भंडारण कम है, जिसकी वजह से शहर में मात्र आधा घंटा ही आपूर्ति मिल रही है। इतना ही नहीं एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति भी हो रही है। पुराने जलघर के टैंक खाली होने के कगार पर हैं, ऐसे में निनान जलघर से पानी की आपूर्ति की तैयारी भी हो गई है। 29 जनवरी को नहरों में पानी आएगा। अभी नौ से दस दिन पानी की परेशानी और झेलनी पड़ेगी। पुराने जलघर में इस बार नहरी पानी का पर्याप्त भंडारण नहीं हो पाया। ऐसे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी आपूर्ति चलाने में कटौती का सहारा ले रहा है।
विज्ञापन

भिवानी के पुराने जलघर के नौ वाटर टैंकों की क्षमता नौ एमएलडी पानी भंडारण है। ऐसे में महीने के अंतिम दिनों में आपूर्ति चलाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि इस बार कड़ाके की सर्दियों में ही जलसंकट गहरा गया है। इसकी वजह भी नहरी पानी की आपूर्ति की कमी और भंडारण क्षमता ज्यादा नहीं होना माना जा रहा है। फिलहाल शहरी बूस्टरों की हालत पानी को लेकर नाजुक है। बूस्टरों पर जलघर से ही काफी कम पानी आ रहा है, जिसकी वजह से आपूर्ति का टाइम भी घट गया है और एक दिन छोड़ एक दिन बाद घरों में पानी पहुंच रहा है। हालांकि डाबर कॉलोनी और निनान जलघर में नहर से आने तक पानी का भंडारण लोगों की प्यास बुझाने में पर्याप्त रहेगा। मगर पुराने जलघर से पुराने यानी सरकुलर रोड के अंदर की कॉलोनियों में आपूर्ति पर फिलहाल बुरा असर है।

वर्सन::::
शहरी दायरे में एक दिन छोड़ एक दिन पानी की राशनिंग लागू है। हमारा प्रयास है कि नहर आने तक जितना जलघर में भंडारण है उससे आपूर्ति में काम चल जाए। अगर जरूरत पड़ी तो निनान जलघर से भी अतिरिक्त पानी बूस्टरों पर सप्लाई के लिए लिया जाएगा। सर्दी में पानी की डिमांड बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदूमन कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें