भिवानी। सर्दियों में कोहरे और कम तापमान के बीच सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं। इसी के तहत गुड्स ट्रेनों के लोको पायलटों को फॉग डिवाइस उपलब्ध कराई गई हैं जिनके माध्यम से कोहरे की स्थिति में भी ट्रेन संचालन सुचारु रूप से हो सके।
फॉग डिवाइस आगामी सिग्नलों की जानकारी लगभग 9999 मीटर पहले ही लोको पायलट को दे देती है। इससे चालक गति नियंत्रित कर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने की तैयारी कर लेता है। अधिकारियों के अनुसार यह उपकरण कोहरे में ट्रेन संचालन के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है।
फॉग डिवाइस के साथ ही ट्रैक पर गुड्स वार्निंग बोर्ड की दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम स्ट्रिप लगाई जाएंगी। इसके अलावा धुंध की स्थिति का स्पष्ट अंदाजा देने के लिए चूना पट्टी भी बनाई जाएगी जो बिटविन सेक्शन में लगाई जाती है। सर्दी में रेललाइन सिकुड़ने और संभावित फ्रैक्चर की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रैक मेंटेनरों की रात्रि गश्त भी बढ़ा दी है ताकि कोई भी खतरा समय रहते चिह्नित कर रोका जा सके।