फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जमालपुर की चौपाल के बाहर मिला बच्ची का भ्रूण, अज्ञात महिला पर केस दर्ज

Mon, 17 Feb 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बे के गांव जमालपुर की चौपाल के पास सोमवार सुबह सात बजे लावारिस हालत में बच्ची का भ्रूण पड़ा मिला। इसकी सूचना गांव के सरपंच ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में सरपंच की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। नवजात को पैदा होते ही फेंका गया है। बवानीखेड़ा पुलिस को गांव जमालपुर के सरपंच को चौपाल के बाहर एक भ्रूण पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी थी। इसके बाद सरपंच ने बवानीखेड़ा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि भ्रूण लड़की का है, जो कि करीब सात से आठ माह का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला अवैध गर्भपात और अनचाही लड़की पैदा होने से भी जुड़ा है। फिलहाल बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।



आशा वर्कर और टीकाकरण का रिकाॅर्ड खंगालने में जुटी पुलिस

बच्ची के भ्रूण मिलने के बाद पुलिस गांव में आशा वर्कर और गर्भवती टीकाकरण का रिकाॅर्ड खंगालने में भी जुटी है। हालांकि भ्रूण को गिराने में किसी अस्पताल की भूमिका है या नहीं। इस पर भी पुलिस की जांच घूम रही है।
विज्ञापन






गांव के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, इस संबंध में तहकीकात भी शुरू कर दी है। पुलिस आशा वर्कर और एएनएम का रिकॉर्ड जांचने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की संभावित फुटेज भी जांचेगी। - सतीश, प्रभारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें