फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोवंश के लिए काल बना गोग्रास, 15 गायों की मौत, 37 का उपचार जारी

विज्ञापन
मृत गायों को लेकर विधायक आवास पर धरने पर बैठ नारेबाजी करते गोरक्षा दल के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर गोग्रास खिलाने के बाद शहर में 15 गायों की मौत हो गई जबकि 37 अन्य की हालत गंभीर होने पर महम गेट स्थित गोशाला में उपचार जारी है। गोरक्षा दल ने अधिक मात्रा में रोटी, खीर, पूरी, हलवा और तला हुआ भोजन खिलाने को गायों की मौत का कारण बताते हुए रविवार को मृत गायों को लेकर विधायक आवास पर धरना दिया।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रशासन से गोवंश को असुरक्षित तरीके से जरूरत से ज्यादा भोजन खिलाने पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। दल के अनुसार शहर के विभिन्न स्थानों पर पांच अन्य गायों की मौत की सूचना भी मिली थी। इन गायों का अंतिम संस्कार दल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कर दिया था।
संजय परमार ने कहा कि गो सेवा के नाम पर बिना जानकारी के जरूरत से ज्यादा भोजन खिलाना पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हर साल ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद जागरूकता और रोकथाम के पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा लापरवाही के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


गो सेवा के सही तरीके के प्रति जागरूकता जरूरी
गोरक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि लोगों को गोवंश को उचित मात्रा में और सुरक्षित भोजन खिलाने के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाना चाहिए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी। सदस्यों ने मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें