फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद में 35 लाख की लागत से पक्की होंगी पांच गलियां

Sat, 28 Jun 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नारियल फोड़कर  गलियों के निर्माण कार्य की शुरूआत करते विधायक घनश्याम सर्राफ व नप चेयरपर्सन प्रत
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद ने शहरवासियों को विकास की एक और सौगात दी है। नगर परिषद ने 35 लाख रुपये के बजट से शहर की 5 गलियों को पक्का करवाने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर इन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक सर्राफ ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी को विशेष प्राथमिकता दे रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जुगलाल स्कूल क्षेत्र की जर्जर गली से की गई, जहां निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। इसके बाद तेलीवाड़ा क्षेत्र और अन्य तीन स्थानों पर भी गलियों को पक्का करने का कार्य शुरू हुआ। इस अवसर पर पार्षद कर्मबीर यादव, हर्षदीप डुडेजा, अंकुर कौशिक, मदन पाल, जयबीर सहित कई लोग मौजूद रहे।







शहर की किसी भी गली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। अभी तक 350 से ज्यादा गलियों को पक्का करवाया जा चुका है। अगर किसी इलाके में कोई गली कच्ची है तो नागरिक उसकी सूचना दे। उस गली का तत्काल एस्टीमेट बनवाकर पक्का करवाएंगे। विकास कार्यों में कोई ढिलाई नहीं होगी।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
-




सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। अब से पहले भी सरकार ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों का बजट दिया है। सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवा रही है। खासकर भिवानी के साथ सीएम नायाब सैनी का विशेष लगाव है। वे भिवानी का प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों का बजट जारी करवा रहे है।
विज्ञापन

-घनश्याम सर्राफ, विधायक भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें