फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अखबार में लिपटा झाड़ियों में मिला पांच माह का भ्रूण

Mon, 03 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की जगत कॉलोनी में एक खाली प्लाॅट के अंदर रविवार को पांच माह का भ्रूण पड़े होने की सूचना ने हड़कंप मच गया। इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और उसे जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वहीं, कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब कॉलोनी में आसपास के घरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

जगत कॉलोनी निवासी रोबिन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मकान के सामने खाली प्लाॅट पड़ा है। इसके अंदर आसपास के लोग अपने घरों का कूड़ा डालते हैं और काफी झाड़ियां भी खड़ी हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे यहां पर कुछ कचरा चुनने वाले बच्चों ने प्लाॅट के अंदर घुसकर कूड़ा उठाना चाहा तो उन्हें ये भ्रूण यहां पड़ा दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर देखा तो अखबार के अंदर करीब पांच माह का भ्रूण लिपटा मृत पड़ा था। उसने बताया कि रात के समय किसी महिला ने छिपाने के लिए ही ये करतूत की है।

जगत कॉलोनी के खाली प्लाॅट में एक भ्रूण मिला है, जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कॉलोनी निवासी रोबिन की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आसपास के इलाके की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यनारायण, एसएचओ, शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें