फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पांच सदस्यीय दल ने किया गुजरात शिक्षा बोर्ड का दौरा

Tue, 24 Oct 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गुजरात शिक्षा बोर्ड के अ​धिकारियों से बातचीत  करते हरियाणा विद्यालय ​शिक्षाबोर्ड के चेयरमैन डॉ.
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम ने गुजरात शिक्षा बोर्ड गांधीनगर का दौरा किया। टीम का मुख्य उद्देश्य हरियाणा की शिक्षा एवं परीक्षा में और अधिक गुणात्मक सुधार लाने के लिए गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सर्वोत्तम कार्यों, नीतियों का अध्ययन करना था।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि टीम ने दो दिन में गुजरात शिक्षा बोर्ड, शिक्षा विभाग गुजरात, गुजरात शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (जीसीईआरटी), भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग व भू-सूचना विज्ञान संस्थान एवं विशेष तौर पर विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा करके शिक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि टीम ने गुजरात बोर्ड के अध्यक्ष एजे शाह एवं सचिव नवीन कुमार व्यास के साथ बैठक की। जहां गुजरात बोर्ड की शिक्षा एवं कार्य प्रणाली से संबंधित विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके पश्चात टीम द्वारा शिक्षा विभाग, गुजरात का भी दौरा किया गया और अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई। इसमें कौशल एवं विकास संबंधी शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग व भू-सूचना विज्ञान संस्थान द्वारा प्रसारित पांच टीवी चैनलों पर हरियाणा प्रदेश में भी विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है।

बोर्ड सचिव ने बताया कि दौरे के अंतिम दिन जीसीईआरटी, गुजरात का भ्रमण किया गया। वहां उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसके पश्चात विशेष तौर पर विद्या समीक्षा केंद्र का दौरा किया। विद्या समीक्षा केंद्र हाईटेक टेक्नोलॉजी के माध्यम से अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की लाइव मॉनिटरिंग करता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु जो भी सर्वोत्तम नीतियां गुजरात बोर्ड द्वारा अपनाई जा रही हैं उन्हें भी हरियाणा के छात्रों के हित में लागू करने बारे विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें