फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के सुंदरीकरण में बाधा बने पांच खोखे हटेंगे

Sun, 07 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में रखा चाय का खोखा।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल परिसर में सुंदरीकरण कार्य के बीच बाधा बने पांच खोखों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने वाहन पार्किंग निर्माण का हवाला देते हुए खोखा संचालकों से बातचीत कर इन्हें हटाने का अनुरोध किया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट देवीलाल ने संचालकों को सोमवार शाम चार बजे तक का समय दिया है। निर्धारित समय तक खोखे नहीं हटाने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी खोखे जबरन हटाए जाएंगे। फिलहाल अस्पताल परिसर में चार चाय के खोखे और वीटा कंपनी का एक मिल्क बूथ मौजूद है। यहां चार करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों का नवीनीकरण और वाहन पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। प्रशासन का कहना है कि सभी चाय के खोखे पार्किंग निर्माण के बीच में आ रहे हैं इसलिए इन्हें हटाना जरूरी है।

अस्पताल में सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। परिसर में फिलहाल चार चाय के खोखे और एक वीटा कंपनी का बूथ है। इस जगह पर वाहन पार्किंग बनाई जानी है। ये सभी चाय के खोखे सुंदरीकरण के बीच में बाधा बन रहे हैं। इस कारण ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर हटाने के लिए सोमवार शाम तक का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय में खोखे नहीं हटाए गए तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चाय के खोखे यहां से हटवा दिए जाएंगे। - डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें