फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोनू हत्याकांड में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के सोनू हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी।फोटो: 17-शराब पीने के लिए रुपये न देने पर बर्फ तो
विज्ञापन
भिवानी। सोनू हत्याकांड में शहर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के लिए रुपये न देने और शराब पीने से इन्कार करने पर बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर दुर्गा कॉलोनी निवासी सोनू की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें गौरव ने बताया था कि उनका भाई सोनू जिला नागरिक अस्पताल परिसर के बाहर फलों की रेहड़ी लगाता था। गत 20 सितंबर को उनके रिश्तेदार विजेंद्र और उसके अन्य साथियों ने शराब पीने के लिए सोनू से रुपये मांगे और उनके साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा। इससे मना करने पर आरोपियों ने साेनू पर लाठी-डंडों और बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंप दिया था। साेनू को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।

शहर थाना पुलिस प्रबंधक सत्यनारायण ने सोनू हत्याकांड में पांच आरोपियों को बाल भवन वाटिका से गिरफ्तार किया। इनमें बालाजी कॉलोनी निवासी रिंकू, खाड़ी मोहल्ला निवासी विजेंद्र, बालाजी कॉलोनी निवासी बंटी, प्रीतम और मुकेश शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी विजेंद्र ने बताया कि सोनू उसका रिश्तेदार था। रुपये न देने पर अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी थी। आरोपी विजेंद्र चोरी के मामले में जिला जेल भिवानी में बंद था। कुछ दिन पहले ही विजेंद्र जेल से जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें