फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शुभम हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजे

Wed, 04 Nov 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बवानीखेड़ा। पुलिस ने शुभम हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
इस दौरान आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है। हत्या की वजह इंस्टाग्राम पर पुरानी रंजिश को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है।
गांव जमालपुर निवासी साहिल ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 20 वर्षीय भाई शुभम एक नवंबर की रात करीब 9 बजे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसका भाई शुभम गाड़ी से नीचे उतरा तो वहां पहले से मौजूद युवकों ने उस पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शुभम को गंभीर चोटें आईं। उसके भाई को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों राहुल, नसीब, पवन, रोहित व शनि सभी निवासी जमालपुर को गांव जमालपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें