फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बस में यात्री का बैग चोरी करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ने बस में यात्री का रुपये व आभूषण रखा हुआ बैग चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन लाख रुपये की नकदी और 92.15 ग्राम सोना बरामद किया है। वहीं, अदालत ने इस मामले में पांचवें आरोपी सराफ कर्मबीर की जमानत याचिका मंजूर कर रिहाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

आरोपियाें की पहचान हिसार में थुराना निवासी राजेश, हांसी शिव कॉलोनी निवासी नरेंद्र, राम सिंह कॉलोनी निवासी विरेंद्र, भिवानी में बड़सी निवासी नरेश और जींद में सांडिल निवासी सराफ कर्मबीर के रूप में हुई है। आरोपी कर्मबीर को छोड़कर सभी आरोपियों को न्यायालय ने जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
राजस्थान का सूरजगढ़ निवासी अरविंद अपने परिवार के साथ लोहारू से अपने गांव जा रहा था। जब वह लोहारू से बस में बैठा तो उसके बैग को चोर चोरी कर ले गए। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने लोहारू पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही विनोद ने विरेंद्र, नरेंद्र, नरेश और राजेश को बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। इन चारों को रिमांड पर लिया गया। वहीं, अदालत से पांचवें आरोपी की जमानत याचिका मंजूर हो गई।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी किए बैग के आभूषण जींद में एक सराफ को बेच दिए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सराफ को जींद के सांडिल से गिरफ्तार किया। आरोपी सराफ कर्मबीर से पुलिस ने 92.15 ग्राम सोना बरामद किया। पुलिस को आरोपी कर्मबीर ने बताया कि उसने सोने को पिघला दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें