फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कॉलेजों में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Fri, 05 Jul 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कॉलेजों में दाखिलों के लिए आवेदन पंजीकरण व दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिले में विद्यार्थियों द्वारा राजकीय, प्राइवेट व एडिड कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण करवाया गया है।
विज्ञापन

यूजी कोर्सों में दाखिलों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया तीन जून से 30 जून तक चली थी। शुक्रवार को यूजी कोर्सों में दाखिलों के लिए पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार स्नातक कोर्सों में दाखिलों के लिए सीटों के मुकाबले बीए, बीकॉम कोर्स के लिए अधिक संख्या में आवेदन आए है। जबकि कुछ कोर्सों में सीटों के मुकाबले कम आवेदन आए हैं।
ऐसे में दाखिले के लिए बीए व बीकॉम में मेरिट लिस्ट ज्यादा रहने की संभावना है। इससे इन कोर्सों में दाखिलों के लिए विद्यार्थियों में मारामारी बने रहने की संभावना है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए दाखिला शेड्यूल के अनुसार पहली फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी पांच से 9 जुलाई तक फीस जमा करके दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में प्रोविजनल लिस्ट 10 जुलाई व फाइनल सेकंड मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी। इस लिस्ट में शामिल छात्र 11 जुलाई से 13 जुलाई तक फीस जमा कर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। दो मेरिट लिस्ट में दाखिले होने के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग होगी। उसके लिए 16 जुलाई से प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत छात्रों को फिजिकली कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
17 जुलाई को दाखिला पोर्टल फिर से खोला जाएगा और जो छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं, वह नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे। बची हुई सीट के लिए फिजिकल काउंसिलिंग (विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ) 17 जुलाई से 23 जुलाई और बची हुई सीट के लिए फिजिकल काउंसलिंग (विलंब शुल्क के साथ 100 रुपये और 100 रुपये प्रतिदिन) 24 जुलाई से 30 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें