फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 30 तक गोशालाओं के खातों में पहुंचेगी चारा अनुदान की पहली किस्त

Sun, 20 Sep 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा गोसेवा आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने कहा कि गोशालाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए चारा अनुदान की छह महीने की पहली किस्त 30 सितंबर तक सीधे खातों में भेजी जाएगी। दूसरी किस्त 31 मार्च से पहले जारी होगी और गोशालाओं की व्यवस्थाओं के लिए जल्द ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को महम रोड स्थित गोशाला ट्रस्ट में जिले की सभी 45 गोशाला समितियों की बैठक में रामचंद्र कंबोज ने यह जानकारी दी। गोशाला ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, सभी ट्रस्टियों और पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविन्द्र सहरावत ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। चेयरमैन ने गोशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

बेसहारा गोवंश के लिए सात बड़े गो-चारागाह होंगे विकसित
कंबोज ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय देने के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से पुनर्वास अभियान चलाया जाएगा। सड़कों पर बेसहारा पशु छोड़ने वाले मालिकों पर जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। प्रदेश में सात बड़े गो-चारागाह विकसित किए जाएंगे जहां गोशालाओं से बचा अतिरिक्त गोवंश रखा जाएगा। गोसेवा आयोग चारा अनुदान के साथ गोशालाओं में शेड और अन्य जरूरी ढांचा तैयार करने की व्यवस्था भी करेगा।
विज्ञापन


घायल पशुओं के लिए लिफ्ट वाली एंबुलेंस की तैयारी
गंभीर और घायल पशुओं की त्वरित मदद के लिए बड़ी गोशालाओं के साथ मिलकर लिफ्ट वाली एंबुलेंस तैयार करने की योजना है। इसे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 की 24 घंटे चलने वाली सेवा से जोड़ने पर भी काम किया जा रहा है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भिवानी जिला गोवंश के पुनर्वास और संरक्षण में हर संभव सहयोग करेगा। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविन्द्र सहरावत ने बताया कि जिले की सभी गोशालाओं में लंपी बीमारी पूरी तरह नियंत्रण में है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें