फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज बसों से गायब हुआ फर्स्ट एड का सामान, परिचालक को सौंपी थी जिम्मेदारी

Wed, 24 Jun 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी का सामान्य बस अड्डा। - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज बसों में फर्स्ट एड का सामान गायब हो गया है और अधिकांश बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली पड़े हैं। करीब छह माह पहले रोडवेज अधिकारियों ने बसों में फर्स्ट एड का सामान उपलब्ध कराते हुए इसके रखरखाव की जिम्मेदारी बस परिचालकों को सौंपी थी।
विज्ञापन

रोडवेज की अधिकांश बसें लंबी दूरी के रूटों पर संचालित हो रही हैं। ऐसे में फर्स्ट एड बॉक्स का खाली होना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम बनता जा रहा है। कई बार रूट पर बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाना पड़ता है लेकिन मौके पर फर्स्ट एड सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। विभाग का उद्देश्य था कि चलती बस में यदि कोई यात्री मामूली रूप से चोटिल हो जाए तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके, लेकिन वर्तमान में कई बसों में यह व्यवस्था प्रभावी नहीं है। साथ ही यह भी सामने आया है कि बसों की वर्कशॉप से निकलते समय होने वाली दैनिक जांच में भी इस मानक की ठीक से जांच नहीं की जा रही है।
हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी डिपो के महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि फर्स्ट एड बॉक्स के सामान के रखरखाव की जिम्मेदारी परिचालकों को सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में वर्कशॉप अधिकारियों से संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सभी रोडवेज बसों में फायर सेफ्टी सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं जिनकी समय-समय पर जांच और रिफिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें