फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहीद का दर्जा न मिलने पर दमकल कर्मियों का गुस्सा फूटा, 8-9 अप्रैल को हड़ताल का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने 8 और 9 अप्रैल को दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का एलान किया है। मंगलवार को भिवानी अग्निशमन केंद्र पर आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बताया गया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लगी थी। इस दौरान दमकल विभाग के दो कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी ने बताया कि इन मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई गई थी लेकिन सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया जिससे कर्मचारियों में रोष है।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि उनकी मांगों में मृतक दमकल कर्मियों को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देना, पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने भी समर्थन देते हुए कहा कि वे दमकल कर्मियों के इस आंदोलन में साथ हैं और 8-9 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। मंगलवार को भिवानी अग्निशमन केंद्र पर आयोजित बैठक में जिला प्रधान सुमेर आर्य, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सोमेश सिंह, उमेश राठी, गौरव और हरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें