फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 01 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग गांव पैंतावास कलां के समीप दवाईयों से भरे कंटेनर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में कंटेनर सवार चालक परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कंटेनर चालक सतीश ने बताया कि बुधवार शाम को परिचालक देवेंद्र के साथ पंचकूला से दवाईयों से भरा कंटेनर लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे गांव पैंतावास के समीप पहुंचे तो अचानक चलते कंटेनर के केबिन में आग लग गई। चालक व परिचालक तुरंत दवाईयों को कंटेनर से बाहर निकालना शुरू कर दिया। चालक सतीश ने बताया कि आगजनी की घटना में कंटेनर का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। कंटेनर में करीब पांच करोड़ रुपये की दवाईयां रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें