फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भांखड़ा हरिपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से आठ एकड़ में रखी बाजरे की पुली में लगी आग

Tue, 22 Oct 2024 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव भांखड़ा हरिपुर गांव में खेत में रखे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी वजह से आठ एकड़ में काटकर रखी बाजरे की पुली जल गई। वहीं ट्यूबवेल की मोटर भी खराब हो गई। मामले की शिकायत जूई कलां पुलिस थाना में दी गई।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाना में दी शिकायत मेंं गांव निनान निवासी संदीप यादव ने बताया कि उसका भांखड़ा हरिपुर गांव के पास खेत है। करीब आठ एकड़ में बाजरे की पुली कटाई कर रखी थी। गत 19 अक्तूबर को अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इस कारण खेत में रखी बाजरे की पुली जल गई। इसी तरह खेत में रखा अन्य सामान भी आग की वजह से नष्ट हो गया। उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची। वहीं इस संबंध में जूई कलां पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें