फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की दुकान में लगी आग

Thu, 20 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
आग लगने से जला दुकान का सामान।
विज्ञापन
बहल। कस्बे में बुधवार सुबह श्रीराम मार्केट स्थित नूनसरिया क्लॉथ स्टोर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग भड़क उठी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से भारी नुकसान होने से बच गया हालांकि दुकान में रखे सूट और अन्य कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

दुकान संचालक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे दुकान के अंदर बने केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग लगते ही केबिन में रखे कपड़े धू-धूकर जल गए। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना रात में होती तो नुकसान कई गुना अधिक हो सकता था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और मिलकर आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा लेकिन लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें