फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: स्टेशनरी की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन घंटे में पाया गया काबू

Tue, 10 Jan 2023 03:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

आग पर तीन घंटे बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया। आग लगने के कारण दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
दुकान में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी शहर के हालु बाजार स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में सोमवार देर रात को अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग का पता मंगलवार सुबह हॉकर्स से लगा, उसने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दुकान के अंदर स्टेशनरी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिससे दुकानदार को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदार सत्यनारायण ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। देर मंगलवार सुबह उसके पास फोन आया तब उसे इसका पता लगा। आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें