फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दिवाली पर अलर्ट रहेगा दमकल बेड़ा, सूचना के पांच मिनट में पहुंचेगी दमकल

Wed, 30 Oct 2024 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बाजार में लगी लोगों की भीड़ पर दूरबीन से नजर रखता पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
भिवानी। दिवाली पर आग की घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के दमकल बेड़े को अलर्ट पर रखा गया है। दिवाली पर किसी भी जगह पर कोई आग की घटना होने पर पांच से सात मिनट में दमकल पहुंचेगी।
विज्ञापन

अगर आग जिले के ग्रामीण क्षेत्र में है तो उस पर भी तत्परता से पहुंचने का दमकल प्रयास करेगी। हालांकि त्योहार के दौरान भीड़ भरे बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में दमकल की गाड़ी भी जाम में फंसी तो देरी हो सकती है। वहीं जिला दमकल अधिकारी ने आम लोगों से भी आग से सुरक्षा व एहतियात बरतने की अपील की है।
दरअसल जिला दमकल बेड़े में आठ बड़ी गाड़ी हैं और एक छोटी गाड़ी है। दमकल विभाग में तैनात सभी कर्मचारियों को दिवाली पर अलर्ट पर रखा गया है। कहीं पर भी कोई आग की सूचना मिलती है तो उस पर तुरंत गाड़ी भेजी जाएगी। जबकि आग की घटनाओं के संबंध में डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन

दमकल बेड़े को डायल 112 के साफ्टवेयर के साथ जोड़ा गया है। प्रत्येक दमकल गाड़ी में एक खास साफ्टवेयर हैं, जिसके जरिये डायल 112 पर आग से संबंधित दी गई सूचना तत्काल पहुंच जाती है। ऐसे में जिला दमकल अधिकारी लेखराम ने बताया कि 12-12 घंटे की दो शिफ्ट पर सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर अलर्ट पर रखा है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर किसी घटना स्थल की तरफ कोई दमकल गाड़ी जा रही है तो उसे तत्काल रास्ता दें ताकि समय रहते वह जनहानि को बचा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें