फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांवरी के सब स्टेशन में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। बिजली निगम के झांवरी स्थित 132 केवी सब स्टेशन में अचानक आग लग गई। इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 132 केवी झांवरी स्टेशन में साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक काम चला था। उसके बाद बिजली को चालू कर दिया गया था। इसके बाद अचानक स्टेशन में आग लग गई और स्टेशन स्विच यार्ड से धुआं निकलने लगा, जिससे 11 केवी व 33 केवी की मशीन और अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गए। आग की सूचना कर्मियों ने दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बिजली विभाग के एक्शन होशियार सिंह जाखड़, प्रदीप यादव, एसडीओ नारायण प्रकाश व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग लगने व नुकसान के बारे में जानकारी ली। एसडीओ नारायण प्रकाश ने बताया कि 132केवी स्टेशन में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। विभाग को लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुुमान है। सप्लाई को दूसरे फिडरों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, ताकि सप्लाई चालू हो सके। 30 कर्मचारियों से ज्यादा कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें