फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दो दिन बाद फिर भड़की रसायन से नाले में आग, राजगढ़ रोड पर पलटा था टैंकर

Tue, 22 Sep 2026 11:01 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। आग के दोबारा भड़कने से आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को राजगढ़ रोड पर रसायन से भरे टैंकर के पलटने से रसायन रिसाव होकर सुरपुरा रोड पर बने नालों में चला गया था। मंगलवार को इसी नाले में आए रसायन में अज्ञात कारणों से आग भड़क गई। आग से निकला धुवां जब आसमान में बवंडर बनकर उठा तो लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्रित हो गई जिसे हटाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन


लोगों ने दमकल केंद्र को सूचना दी गई पर  करीब दो घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं आई। बताया जा रहा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। आग के दोबारा भड़कने से आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें