फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मेडिकल संचालक पर हमले में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर में मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला कर मारपीट करने पर 12 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामला शनिवार शाम लगभग सात बजे के करीब का है जब जमालपुर मार्केट में सेठी मेडिकल स्टोर संचालक की स्कूटी के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने पर मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा मनाही करने पर दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक संजय सेठी ने बताया था कि हमला करने वाले युवक नशे में थे और पहले 3-4 युवक थे जिन्हें समझाने पर वे गुस्से में आ गए। उन्होंने लगभग 12 युवकों को हथियारों से लैस होकर बुलवाया ओर उन्होंने उसके बेटे प्रतीक व पड़ोसी खुश को चोटें मारी। इस कारण उन्हें भिवानी में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना पूरे गांव में फैलने पर मार्केट बंद हो गई थी और गांव में सन्नाटा छा गया था।
इस बारे में थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 23 वर्षीय प्रतीक सेठी व 21 वर्षीय खुश को चोटें आई हैं और वे अस्पताल में दाखिल हैं। प्रतीक के बयान पर आशीष, राहुल, टोनी व 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें