फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना हो रहा उंगली का मिलान, दिनभर भटकते रहे बुजुर्ग और जवान

विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर पर सर्वर डाउन होने के कारण बैठे लोग अपने आधार कार्ड व आईडी दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा सरकार जहां लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने के लिए जिला स्तर पर लाखों रुपये खर्च कर अपनी वाहवाही लूट रही है। वहीं, कुछ लाभार्थी ऐसे भी हैं जिनकी उंगली का मिलान नहीं हो रहा था। दूसरी ओर ऊपर से सुबह से ही कॉमन सर्विस सेंटरों पर सर्वर डाउन होने के कारण बुजुर्ग महिलाओं व युवाओं के चक्कर लगा-लगाकर सांसें फूलती रहीं, लेकिन गोल्डन कार्ड डाउनलोड नहीं हो सका। खास बात यह है कि सर्वर डाउन होने के कारण सप्ताह भर में महज 87507 हजार लाभार्थियों का ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है। इसके चलते लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड की पात्र सूची में हमारे परिवार का भी नाम है। हम कॉमन सर्विस सेंटर पर कार्ड बनवाने के लिए गए तो बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठे का मिलान नहीं हुआ। तीन बार चक्कर काट चुके हैं मगर अंगूठे का मिलान नहीं हो पा रहा है, इस कारण काफी परेशान हैं।
- सरस्वती देवी, बुजुर्ग महिला।
गोल्डन कार्ड के लिए बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा ठीक से स्कैन नहीं हो रहा, इस कारण कार्ड नहीं बन पा रहा है। सरकार ने योजना का लाभ दिया है मगर अब अंगूठे का मिलान नहीं होने की वजह से कार्ड नहीं बन पा रहा है। सुबह और शाम रोजाना ही सीएससी के चक्कर काटकर रहे हैं।
विज्ञापन

- चंद्रपति, बुजुर्ग महिला।
सुबह से ही सर्वर काफी धीमी गति से चल रहा है, इस कारण गोल्डन कार्ड डाउनलोड करने में काफी परेशानी हो रही है। सिर्फ पांच मिनट के काम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बीच में साइट अच्छी चली थी मगर अब कार्ड डाउनलोड के दौरान ही दिक्कत बढ़ी है।
विज्ञापन

- सुनील रंगा, संचालक, कॉमन सर्विस सेंटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें