फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वार्षिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की फाइनल कट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) की वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2024 के लिए सभी राजकीय एवं अराजकीय स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरुकुल, विद्यापीठ के परीक्षार्थियों की फाइनल कट लिस्ट 24 जनवरी को जारी कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि फाइनल कट लिस्ट विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर 24 जनवरी से अपलोड कर दी गई हैं। विद्यालय मुखिया, विद्यालयों को जारी किए गए लॉगिन आईडी व पासवर्ड से वे इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की कट लिस्ट में दर्ज विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, लिंग, जन्म तिथि, आधार नंबर, विषय, जाति में कोई अशुद्धि है तो वे सात फरवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से 300 रुपये प्रति शुद्धि शुल्क सहित विवरणों में शुद्धि करवा सकते हैं। इस संबंध में सभी विद्यालयों को बोर्ड कार्यालय की तरफ से ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके बाद विद्यालय बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन आईडी व पासवर्ड डालकर कट लिस्ट डाउनलोड कर ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन मोड से विवरणों में शुद्धि करवाने के लिए विद्यालय मुखिया, प्रतिनिधि मूल साक्ष्यों सहित 07 फरवरी तक कार्य दिवसों में बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर नियमानुसार शुद्धि करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार के प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें