फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: निकासी न होने से सड़क पर जमा हो रहा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। गांव इंदीवाली में निकासी व्यवस्था ठप के चलते पिछले तीन वर्षों से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इसके कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार सरपंच व अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव की मुख्य सड़क के किनारे काफी संख्या में घर हैं। निकासी की व्यवस्था न होने के चलते इन घरों को गंदा पानी सड़क पर जमा होता है। इसके चलते जहां बीमारियों के संक्रमण का डर बना हुआ है, वहीं सड़क भी टूट गई है। इसमें वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोग यहां गांव के अंदर रास्ते से होकर मुख्य मार्ग पर जाते है। यह सड़क ढिगावा मंडी, चैना बडदू, इंदीवाली, देवराला, सुंगरपुर, दुल्हेडी से तोशाम जाती है। ग्रामीण मोहन लाल जांगडा, रवि, कमला, संतोष, रणबीर का कहना है कि सरपंच व अधिकारियों को काफी बार अवगत करवा चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
-

इस मार्ग की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा हुआ है, लेकिन अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसका कोड पास होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। -सुशील जेई पीडब्ल्यूडी विभाग।
विज्ञापन


पहले नाले बनाए जाएंगे। दो तीन दिन में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सड़क के निर्माण के लिए प्रशासन से आदेश मिल चुके हैं, लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर उलझा देते हैं। ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी रही है। -गणपत, सरपंच इंदीवाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें