फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशा तस्करी मामले में इनामी पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने 2024 से एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहे गांव आलमपुर निवासी राजेश कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 10 हजार के इनामी राजेश को टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए थाना तोशाम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि तीन अगस्त 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर गांव खापड़वास बस स्टैंड के पास प्रवीण को बाइक सहित काबू किया गया था। तलाशी में उसके कब्जे से 3800 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं जिनका कुल वजन 262.2 ग्राम था। इस मामले में उसी दिन थाना तोशाम में एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच आगे बढ़ने पर आरोपी संदीप उर्फ पांडू, शशि परमार और अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
इन चारों आरोपियों के खिलाफ 28 जनवरी 2025 को न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी राजेश कुमार की तलाश की जा रही थी। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि राजेश ने पूछताछ में खुद को एमपीएचडब्ल्यू कोर्स पास और गांव में झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करना बताया। उसका संपर्क प्रवीण से था जो उसे नशे की गोलियां उपलब्ध करवाता था।
विज्ञापन


मजदूरों और नशा करने वालों को बेचता था गोलियां
जांच में सामने आया कि प्रवीण से राजेश को नशे की गोलियां 300 रुपये प्रति पत्ता मिलती थीं। वह इन्हें आसपास के दुल्हेड़ी पहाड़ क्षेत्र में आने-जाने वाले मजदूरों और नशा करने वालों को 400 रुपये प्रति पत्ता बेचता था। आरोपी की निशानदेही पर उसका मोबाइल फोन बरामद कर साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है।

आरोपी पर 10 हजार का इनाम था घोषित
यूनिट प्रभारी एवं जांच अधिकारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि राजेश कुमार लंबे समय से मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें