फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बुखार ने बढ़ाईं मुश्किलें, डेंगू और मलेरिया के मरीज निजी अस्पतालों में करवा रहे इलाज

विज्ञापन
गांव दांग खुर्द के खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बारिश और जलभराव के बाद मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है जिससे बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिकांश मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। शुक्रवार को गांव किरावड़ में डेंगू का एक पॉजिटिव केस सामने आया। जिले में अब तक डेंगू के 16 पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गांव किरावड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा गतिविधियां चलाने के साथ ही बुखार पीड़ितों की जांच की। ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए कि फॉगिंग कराई जाए। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1500 से 1800 मरीज पहुंच रहे हैं जिनमें करीब 300 बुखार पीड़ित हैं। इनमें मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं।
गंभीर मामलों को जिला नागरिक अस्पताल से रेफर किया जा रहा है। जिले में अब तक मलेरिया के तीन पॉजिटिव केस मिल चुके हैं जबकि पिछले साल मलेरिया का कोई पॉजिटिव केस नहीं था। वहीं इस साल डेंगू के 16 केस सामने आए हैं। पिछले साल नवंबर तक डेंगू के 86 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

अक्तूबर में मच्छर के लारवा तेजी से बढ़ रहे हैं विशेषकर जलभराव वाले क्षेत्रों में। हालांकि एक-दो बार की फॉगिंग से मच्छरों पर असर नहीं पड़ रहा है। लगातार डेंगू के मामलों से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है।


जलभराव और पानी के ठहराव की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। सभी ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हिदायत दी गई है कि वे शाम के समय नियमित फॉगिंग कराएं ताकि मच्छरों के पनपने को रोका जा सके। बुखार पीड़ित मरीजों की जांच कराई जा रही है। डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड भी बनाए गए हैं। - डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें