फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एक अप्रैल तक सरसों की सरकारी खरीद नहीं होने पर किसान सभी अनाज मंडियों की करेंगे तालाबंदी

Tue, 28 Mar 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान सभा के पदाधिकार
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। एक अप्रैल तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो अखिल भारतीय किसान सभा अनाज मंडियों में तालाबंदी करेगी। यह फैसला बहल अनाज मंडी में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में लिया। किसान नेताओं ने कहा कि मंडी अधिकारियों को फैसले के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि किसान अपनी उपज लेकर मंडी में आएंगे और मंडी का घेराव कर तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी सदस्यों ने बहल अनाज मंडी का दौरा किया। किसान नेताओं ने सभा के जिला सचिव मास्टर जगरोशन के नेतृत्व में मंडी परिसर में बैठक की और सरकारी खरीद प्रक्रिया के बारे में चर्चा की। किसान नेताओं ने सरसों खरीद की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार व हैफेड कर्मचारियों से बैठक की।
बैठक में किसानों की सरसों की सरकारी खरीद शीघ्र शुरू नहीं होने के हालात पर चर्चा कर फैसला लिया कि अगर सरसों खरीद शीघ्र शुरू नहीं हुई तो किसान सरसों की ट्राॅलियों के साथ एक अप्रैल को सभी अनाज मंडियों का घेराव कर तालाबंदी करेंगे। किसान सभा ने निर्णय किया है कि सरसों की खरीद शीघ्र शुरू करवाने व किसानों की अन्य मांगों को लेकर 5 अप्रैल को दिल्ली में मजदूर किसान संघर्ष रैली की तैयारियों के लिए प्रत्येक गांव में टीम बनाकर अभियान चलाने का फैसला किया। इस अवसर पर डॉ. बलबीर सिंह ठाकन, धनपत सिंह, मंदरुप यादव नूनसर, प्रताप सिंह मूंड हरियावास, रामस्वरूप, चंद्र सिंह, रामनिवास शर्मा, दानीराम, कर्णसिंह मंढ़ोली कलां, मीरसिंह ओबरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें