एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपते किसान संगठन के पदाधिकारी व अन्य।
भिवानी। किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजमेर तालू, जिला मंत्री जेपी बराला व राजसिंह तालू ने की। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष पवन लक्ष्मणपुरा व राजेश सिंढ़ाण ने किसानों की बिजली, पानी की समस्याएं रखीं।
पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भी सौंपा। भाकिसं के प्रदेश मंत्री व बिजली आयाम प्रमुख महिपाल बड़दू व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. धर्मबीर दहिया ने कहा कि बैठक में किसानों की मुख्य रूप से बिजली व पानी की समस्याएं सामने आईं है।
इनमें खेतों में लटकते बिजली की तारें, कनेक्शनों में देरी, बिजली बिलों में लापरवाही की समस्याएं रहीं। उन्होंने बताया कि इस बैठक में संबंधित विभाग के एसडीओ व जेई भी मौजूद रहे, जिनके समक्ष ये समस्याएं रखी गईं और उनके समाधान की मांग उठाई गई। इससे पहले किसानों को फसल, फल व सब्जियों बारे अहम जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डाॅ. मुरारीलाल ने किसानों को अहम जानकारियां दी। इस अवसर पर राजेंद्र तालू, रामचंद्र बवानीखेड़ा, मिंटू, राजेश सिंढ़ाण, कुलदीप सिंढ़ाण, मांगेराम ब्लॉक अध्यक्ष तोशाम मौजूद रहे।