फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू में किसानों का विरोध दिवस कार्यक्रम आज

Fri, 16 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोहारू। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 जनवरी को पूरे देश में विरोध दिवस मनाया जाएगा। वहीं, उपमंडल कार्यालय लोहारू में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से संचालित अनिश्चितकालीन महापड़ाव के 184वें दिन का धरना आयोजित किया गया।
महापड़ाव की संयुक्त अध्यक्षता सुमेर सिंह गिगनाऊ, शेर सिंह झांझड़ा, मांगें राम चैहड़ कलां, राम सिंह शेखावत एवं महताब फरटिया केहर ने की। मंच संचालन सुरेन्द्र राठी बारवास, नरेंद्र श्योराण फरटिया भीमा एवं जय सिंह गिगनाऊ द्वारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता राजेंद्र शेखावत ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते वर्ष 2023 के कपास बीमा क्लेम के 350 करोड़ रुपये किसानों को शीघ्र जारी नहीं किए तो किसान 26 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय भिवानी तक ट्रैक्टर मार्च करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 जनवरी को उपमंडल कार्यालय लोहारू में विरोध दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें