फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जल्द करे किसानों की समस्या का समाधान : नरसिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार को किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए। यह बात सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को चले 169 दिन हो गए हैं और इस दौरान 450 से ज्यादा किसान शहादत दे चुके हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार किसानों की ओर कतई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान चारों और से परेशानियों से घिरे हैं। सरकार ने तीन काले कानून बनाकर उसकी कमर पहले ही तोड़ रखी है। रबी फसल के भुगतान में देरी ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। इसके महंगे इलाज ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। सरकारी अस्पतालों ने जगह नहीं बची है और निजी अस्पतालों में भारी लूट मची है जिस पर कोई अंकुश नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने के 139वें दिन किसान सभा के रणधीर कुंगड़, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के नरेश शर्मा, जाटू खाप के राजसिंह जताई, संतोष देशवाल, राजबाला कितलाना, चौगामा खाप के मीरसिंह निमड़ीवाली, युवा कल्याण संगठन के सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कैसे भी हालात रहें लेकिन सभी वर्गों के सहयोग से चल रहा किसान आंदोलन तीन काले कानून रद्द होने पर ही रुकेगा। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचन्द चरखी, सूरजभान सांगवान, सुरेन्द्र कुब्जानगर, कमल प्रधान, कप्तान रामफल डोहकी, रामफल देसवाल, ओमसिंह कालूवाला, ईश्वर कौंट, मन्साराम साहुवास, सुबेदार सतबीर सिंह, समुन्द्र सिंह कितलाना, डॉ. राजू गोरीपुर, ईश्वर पटवारी, जयपाल जांगड़ा, शमशेर सिंह सांगवान, सुलतान खान, कमल सिंह झोझू , जगमाल शीशवाला, ओमप्रकाश नंबरदार चरखी, बलबीर रासीवास, राजेन्द्र घिकाड़ा, बलबीर सरपंच डोहकी, बलजीत भानमावास, सत्यवान कालूवाला इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें