फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किसानों का धरना 103वें दिन भी जारी

Mon, 27 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। बकाया फसल बीमा क्लेम के भुगतान की मांग को लेकर 103 दिनों से लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे किसान प्रतिदिन सरकार के प्रति रोष प्रकट कर रहे हैं। रविवार को किसानों ने गांधीवादी विचारधारा की तर्ज पर रविवार को धरने पर दो घंटे का मौन रखा। इस दौरान माइक की आवाज बंद रही तथा धरनारत किसान भी मौन मुद्रा में रहे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को लेकर नहीं चेतेगी, किसानों का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। मौन धरने के बाद किसानों ने एक सुर में कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, किसानों को खाद लेने के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। बीमा क्लेम भुगतान की मांग को लेकर 103 दिनों से किसान धरने पर हैं और सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। एमएसपी पर फसल खरीद का दावा करने वाली सरकार में किसान फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। रविवार को धरने की अध्यक्षता सुमेर सिंह गिगनाऊ, मांगेराम, धन सिंह, दरिया सिंह और जागेराम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें