फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
कितलाना टोल स्थित धरने पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर संविधान बचाओ दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान बना आम आदमी जो अधिकार दिए थे, उनपर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार आरएसएस का संविधान लागू करना चाहती है लेकिन ये हम किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। आज बाबा साहेब के संविधान को बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सबको बराबरी का, पढ़ने, लिखने, बोलने और रोजगार देने के लिए नीतियां बनाई थी। पर आज की सरकार उनके सिद्धांतों के विपरीत काम रही है। सरकार का हर कदम रोजगार को खत्म करने के लिए उठ रहा है। सार्वजनिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की किसान और जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब और गरीब होते जा रहे हैं वहीं अमीर और धनाढ्य बन रहे हैं। हम सरकार को चेताना चाहते हैं कि भारत देश को अगर आगे ले जाना है तो बाबा साहब से सीख लें ताकि देश में अमन चैन और खुशहाली लौट सके। धरने के 111वें दिन सुशील धानक, मीर सिंह बेरला, चंद्रभान छपार, धर्मपाल सभ्रवाल, कर्ण सिंह, सुल्तान खान, शीला बलियाली, सूबे सिंह पूर्व सरपंच, सुरेंद्र टिटानी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए सभी वर्गों के साथ जुड़ने से यह जन आंदोलन बन गया है। जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मंच संचालन सुखदेव पालुवास ने किया। इस अवसर पर नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, मा. शेरसिंह, कामरेड ओमप्रकाश, राजू मान, कमल प्रधान, राजकुमार, घिकाड़ा, कमलेश भैरवी, सुशीला धिराना, संतोष देशवाल, धर्मपाल सभ्रवाल, राजबीर, रामोतार बलियाली, रणधीर कुंगड़, दिलबाग ग्रेवाल, संजय बलियाली, सुभाष यादव, अनिल शेषमा, ओमप्रकाश सैनी, सीताराम शर्मा, रघुबीर श्योराण, विजय लांबा, राजसिंह जताई, अमित बाल्मीकि, दिनेश खनगवाल, अधिवक्ता विक्रम, जोगीराम नेहरा, महाबीर बराड़, बलबीर बजाड़, कप्तान रामफल, सुरेंद्र कटारिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें