फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बीसलवास टोल को करवाया फ्री

विज्ञापन
अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन एसएचओ विद्यानंद को सौंपते हुए किसान संगठन। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान राकेश आर्य निमड़ीवाली व दादरी जिला प्रधान धर्मपाल बाढड़ा के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर भारत सरकार व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम लोहारू एसएचओ विद्यानंद दहिया को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही किसानों ने बीसलवास टोल को फ्री करवाया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं के रेट में 370 अमेरिकी डालर प्रति टन यानी लगभग 2800 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है और निकट भविष्य में गेहूं का अंतरराष्ट्रीय मूल्य और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। बाकी गेहूं उत्पादक देशों का गेहूं अगस्त से नवंबर तक तैयार होता है। हरियाणा प्रदेश में साल 2020-21 में गेहूं की लागत हरियाणा कृषि व किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2083 रुपये प्रति क्विंटल आई थी, जो इस वर्ष 2021-2022 में डीजल, खाद व बीज के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण और भी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन सरकार द्वारा गेहूं का घोषित समर्थन मूल्य केवल 2015 रुपये क्विंटल है। इस बार बेमौसम बारिश के कारण गेहूं के उत्पादन में भी भारी कमी आई है। इसलिए किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाना बेहद जरूरी है। किसानों ने कहा कि हरियाणा में टोल प्लाजा पर किसानों व आमजन को पेश आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए। टोल प्लाजा से 15 किलोमीटर तक की रेडियस में आने वाले इलाकों को टोल फ्री रखा जाए, क्योंकि नजदीकी इलाके के लोगों को दिन में बहुत बार टोल प्लाजा क्रॉस कर इधर से उधर जाना पड़ता है। बहुत से केसों में घर टोल के एक तरफ होता है व खेत, ऑफिस या दुकान टोल के दूसरी तरफ इसलिए उनसे टोल चार्ज करना व्यवहारिक नहीं है। इस अवसर पर मामन श्योराण, हरपाल भांडवा, राजेंद्र डोहकी, कमल सिंह हड़ोदी, चंद्र पाल चांदवास, गिरधारी मोध, समुंदर सिंहमार, सुमेर शर्मा नंदगांव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें